बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सोनवार को मैं अपने नामांकन के साथ जीत की नीव रख दूंगा. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा नामांकन के साथ अपनी जमानत जप्त की बुनियाद रखेंगे. साथ ही तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि उनका आरोप बेबुनियाद और झूठा है. उन्होंने कहा कि लालू जी जेल में अपने कर्मों और कांग्रेस की देन से हैं. बता दें कि तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि लालू को इलाज में देरी कर बीजेपी और नीतीश कुमार उनकी जान का खतरे में डाल रहे हैं.from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2uTUIff

No comments:
Post a Comment